World

सोना हुआ सस्ता, टूट गए चांदी के भाव, जानिए आज क्या हैं रेट

नई दिल्ली: आज कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के घरेलू वायदा भाव (Gold Price Today) गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.16 फीसदी या 91 रुपये की गिरावट के साथ 58,136 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.11 फीसदी या 67 रुपये की गिरावट के साथ 58,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है।

चांदी हुई सस्ती

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट देखी गई हैं। एमसीएक्स पर 5 जुलाई 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 1.10 फीसदी या 753 रुपये की गिरावट के साथ 67,784 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.15 फीसदी या 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1921.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.09 फीसदी या 1.65 डॉलर की गिरावट के साथ 1912.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार सुबह 1.37 फीसदी या 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 22.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.47 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 22.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

अगर आप सस्ते दाम में सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड स्कीम की साल 2023-24 की पहली सीरीज 19 जून को खुल गई थी। इसमें 23 जून तक निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन के जरिए निवेश करने पर 50 रुपये की छूट मिलती है। सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड में निवेश पर 2.50 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इसमें निवेश किया जा सकता है। आज इसमें निवेश का आखिरी मौका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri