बाढ़ से डूबा देवास जिले का गांव कालापाठा

ग्रामीणों का बाढ़ में बह गया सारा घरेलू सामान
खाने पीने से भी मोहताज हुए सिखलीगर समाज के लोग



भोपाल. मध्य प्रदेश मैं देवास जिले के ग्राम कालापाठा में भारी वर्षा होने के कारण ग्रामीणों का हुआ भारी नुकसान बताया जा रहा है ग्राम कालापाठा के नजदीक नदी में भारी वर्षा के वजह से बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी कालापाठा के सभी घरों के सामानों को बहाकर ले गया।
सूत्रों से जानकारी मिली है ग्राम कालापाठा में सबसे ज्यादा मात्रा में सिखलीकर समाज के व्यक्ति निवास करते हैं भारी वर्षा में आई नदी में बाढ़ के कारण गरीब लोगों का जीवन यापन में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें जैसे बर्तन खाने पीने का सामान सभी बाढ़ में बह गया है अब वहां का यह समाज एक वक्त की रोटी खाने के लिए भी मजबूर हो गया है बाढ़ पीड़ित कालापाठा क्षेत्र में कई राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया है मदद करने के आश्वासन भी दिए गए हैं लेकिन दो-तीन दिन निकलने के बाद भी किसी भी राजनीतिक नेता ने इनकी सुध नहीं ली बाढ़ से पीड़ित यह गरीब सिखलीगर सिख एवं उनके बच्चे भूख से बेहाल हैं सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कुछ सिख समाज के सेवादार सेवा करने पहुंचे हैं मगर अफसोस है क्षेत्र से जीतने वाले राजनीतिक संगठनों के विधायक सांसद किसी ने भी इनकी मदद नहीं की।
ज्ञातत्व हो देश में जब भी कोई महामारी किसी भी प्रकार का संकट आता है तो सरकारों से पहले इस देश के सिख सरदार हर संभव मदद लेकर सेवा में हाजिर हो जाते हैं और अपने देश के सभी वर्गों की सहायता करने में आगे आते हैं लेकिन आज पंजाब के हालात भी बाढ़ की वजह से बिगड़े हुए हैं देश और समाज की मदद करने वाला पंजाब आज खुद संकट से जूझ रहा है, लेकिन देखना यह है कि क्या इस समाज के लोगों की राजनीतिक लोग राजनीतिक पार्टियां कब इनकी मदद करने पहुंचेगी फिलहाल अभी तो ग्राम कालापाठा के निवासी अन्य के एक-एक दाने को मोहताज हैं।
मध्य प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैसे तो सिख धर्म के लोगों के बड़े शुभचिंतक हैं हर वर्ष गुरु नानक देव जी का समागम सीएम हाउस में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया करते है मगर आज वही गुरु नानक देव जी के सिख कालापाठा में एक-एक दाने को मोहताज हो चुके हैं, क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समाज की शुध लेंगे क्या मुख्यमंत्री कालापाठा के हालात की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कोई सहयोग राशि कालापाठा के सिखलीगर सिख परिवारों तक पहुंचाएंगे यह चुनावी समय मैं इनके मतदान का सिर्फ इस्तेमाल करेंगे।



