BhopalBusinessMadhyaPradeshNewsWorld

एक दिन यूरोप में कट्टरपंथियों की गिनती मुश्किल हो जाएगी… फ्रांस दंगे पर सच हुई यूएई के विदेश मंत्री की भविष्‍यवाणी

पेरिस: 27 जून को फ्रांस में 17 साल के अफ्रीकी मूल के लड़के नाहेल की हत्‍या के बाद से ही देश में हालात तनावपूर्ण हैं। फ्रांस दंगों की आग में झुलस रहा है। नाहेल के परिवारवालों ने भले ही शांति की अपील की हो लेकिन फिर भी स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्‍दुल्‍ला बिन जायद अल-नाहन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्‍हें यूरोप को आने वाली स्थिति के लिए चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है।
साल 2017 का है वीडियो

ट्विटर पर आया यह वीडियो साल 2017 का है जब रियाद में एक ट्वीप फोरम का आयोजन हुआ था। इस दौरान एक जर्नलिस्‍ट को अब्‍दुल्‍ला नाहन ने जो जवाब दिया, उसे यूजर्स आंखें खोलने वाला करार दे रहे हैं। इस वीडियो में अब्‍दुल्‍ला नाहन को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘एक दिन ऐसा आएगा जब यूरोप में चरमपंथी, आतंकवादी और कट्टरपंथियों की संख्‍या कल्‍पना से भी परे होगी। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि निर्णय लेने की खराब क्षमता, हर समय राजनीतिक तौर पर सही रहने की कोशिश या फिर यह समझना कि वह हमसे ज्‍यादा मीडिल ईस्‍ट या फिर इस्‍लाम को बेहतर समझते हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ मूर्खता है।’ अब्‍दुल्‍ला के इस बयान में सीधा निशाना यूरोप की लीडरशिप पर है।

जल रहा है पूरा फ्रांस
यूरोप में अनिर्णायक नेतृत्व के बारे में बात करने वाला यह बयान एक संभावित स्थिति का पूर्वाभास जैसा प्रतीत होता है। इस समय पेरिस और फ्रांस के बाकी हिस्सों में तनावपूर्ण हालातों के बाद इसकी ही चर्चा हो रही है। अल्जीरियाई मूल के नाहेल की पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के कारण फ्रांस में स्थिति बदतर हो गई है। पेरिस के साथ-साथ मार्सिले, ल्योन, पाउ, टूलूज, स्ट्रासबर्ग और लिली में इमारतों और कारों को जलाया गया है। नाहेल की हत्‍या की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया और बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में पेरिसवासियों ने बड़ी संख्या में मार्च निकाला।

यूएई ने की अपील

यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर फ्रांस में शांति और स्थिति को कम करने की अपील की है। साथ ही देश के नागरिकों से सावधानी बरतने और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। यूएई मंत्रालय ने देश के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की है। साथ ही फ्रांसीसी कानून के नियमों और सिद्धांतों के लिए सम्मान बहाल करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, इसने मौजूदा स्थिति से उबरने में फ्रांस की क्षमता पर भरोसा जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri