MadhyaPradesh

मिशन लाइफ से जुड़कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से मुकाबला करने में योगदान दें : नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री डंग

पर्यावरण एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेशवासियों से कहा है कि जलवायु परिवर्तन के नकारत्मक प्रभावों को कम करने के लिए मिशन लाइफ से जुड़ें। मिशन लाइफ लोगों को ‘लाइफ स्टाईल फॉर एनवायरमेंट’ (LiFE) यानी पर्यावरण अनुकूल जीवन पद्धति के अनुरूप व्यवहार में बदलाव करने के लिए प्रेरित करता है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण-सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रतिदिन गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। गतिविधियों से जुड़कर जलवायु परिवर्तन और असंतुलन को नियंत्रित करने में अपना छोटा ही सही पर महत्वपूर्ण योगदान दें।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कॉप-26 में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन की आवश्कता पर बल देते हुए विश्व को ‘लाइफ स्टाईल फॉर एनवायरमेंट’ अपनाने का आहवान किया था। भारत की पारंपरिक जीवनशैली स्वाभाविक रूप से पर्यावरण के साथ सह अस्तित्व की है। वैश्विक विकास ने पर्यावरण को बहुत क्षति पहुँचाई है। मिशन लाइफ पर्यावरण के 3 चरण हैं- आमजन को अपने दैनिक जीवन में प्रभावी पर्यावरण अनुकूल बदलाव करने के लिए प्रेरित करना, बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत माँग में बदलाव के आधार पर उद्योगों एवं बाजारों की माँग और आपूर्ति के पैटर्न और नीतिगत बदलाव है। नीतिगत बदलाव में मिशन लाइफ की दीर्घकालीक दृष्टि बड़े पैमाने पर औद्योगिक और सरकारी नीतियों को बदलाव में गति प्रदान करना है, जो स्थाई खपत और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन का समर्थन कर सकें।

Meri Life पोर्टल

मंत्री श्री डंग ने बताया कि केन्द्र शासन द्वारा मिशन लाइफ को जन-जन तक पहुँचानें के लिए Meri Life नामक पोर्टल और एप बनाया गया है। पोर्टल पर 100 से अधिक रचनात्मक वीडियो और ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध है। इसके लिए MOEF की वेबसाइड mission-life-moefcc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Популярність запиту ігрові автомати на гроші з виводом на карту пояснюється швидкістю результатів. Короткі ігрові сесії та миттєві виплати роблять цей формат особливо привабливим.

bettilt bettilt bettilt giriş pinup pinco pinco bahsegel bahsegel giriş paribahis giriş paribahis casinomhub rokubet slotbey marsbahis casino siteleri